Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रेलवन ऐप” ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान |* 

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
18 Views 5 Min Read 0 Comments
रेलवन ऐप” ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान |* 

*“रेलवन ऐप” ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान |* 

 

 *एक ही मंच पर मिल रही है सभी यात्री सुविधाएं* 

 

 *टिकट बुकिंग से लेकर गाड़ी की स्थिति, पीएनआर एवं शिकायत दर्ज कराने तक की सुविधा* 

 

बिलासपुर – 12 सितम्बर 2026 

 

 भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को डिजिटल माध्यम से बेहतर, सरल एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित *“रेलवन ऐप”* रेल यात्रा से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है। रेल यात्री इसका प्रयोग कर टिकट बुकिंग के साथ-साथ गाड़ी के आगमन-प्रस्थान, पीएनआर स्थिति, गाड़ी की वास्तविक समय स्थिति, शिकायत एवं सहायता जैसी अनेक सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

 

 *रेलवन ऐप का प्रयोग एवं उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ :* 

👉 इस ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें ।

👉 न्यूनतम डेटा प्रविष्टि आवश्यकताओं के साथ पंजीकरण करें ।

👉 टिकट बुकिंग और रद्दीकरण |

👉 ट्रेन की रियल-टाइम पूछताछ एवं लाइव स्टेटस |

👉 ई-कैटरिंग सेवा द्वारा भोजन की ऑनलाइन बुकिंग |

👉 शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराना तथा उनकी स्थिति देखना |

👉 पार्सल बुकिंग एवं संबंधित जानकारी |

 

*यात्रियों को मिलने वाले लाभ* 

👉 एक ही ऐप से अनेक सेवाओं का लाभ

👉 समय, ऊर्जा एवं कागज़ी प्रक्रिया की बचत

👉 पारदर्शी, आधुनिक और उत्तरदायी सेवा प्रणाली

👉 शिकायतों का त्वरित निवारण

 

 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवन ऐप यात्रियों के लिए तकनीकी रूप से उन्नत और समय की बचत करने वाला प्लेटफार्म है। इस ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की स्थिति तक सभी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है, जिससे रेलवे सेवाएँ और अधिक तेज एवं भरोसेमंद बन गई हैं।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos