रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: पुणे-हडपसर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें डायवर्ट, कुछ री-शेड्यूल
बिलासपुर (31 अगस्त 2026):
मध्य रेलवे के पुणे और हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से जुड़ी कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्री-एनआई और एनआई (Non-Interlocking) कार्यों के कारण 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच दुरंतो समेत कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी, वहीं कुछ गाड़ियां रास्ते में ही समाप्त/शुरू होंगी।
1. बदले हुए मार्ग (Diverted Route) से चलने वाली ट्रेनें
* 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (19 सितंबर एवं 3 अक्टूबर 2026):
यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर पुणे – लोनावला – कर्जत – पनवेल – कल्याण – इगतपुरी – मनमाड होकर रवाना होगी।
* 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (3 अक्टूबर 2026):
यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग मनमाड – इगतपुरी – कल्याण – पनवेल – कर्जत – लोनावला – पुणे होकर चलेगी।
2. शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट (दौंड स्टेशन तक सीमित) ट्रेनें
* 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस (2 अक्टूबर 2026): यह ट्रेन पुणे न जाकर दौंड स्टेशन पर ही समाप्त (Short Terminate) होगी।
* 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस (4 अक्टूबर 2026): यह ट्रेन पुणे के बजाय दौंड स्टेशन से ही हटिया के लिए रवाना (Short Originate) होगी।
3. देरी से (Re-scheduled) रवाना होने वाली ट्रेनें
यार्ड कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से देरी से छूटेंगी:
* 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 21 सितंबर को 1 घंटा 45 मिनट की देरी से।
* 12129 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस:
* 19 सितंबर: 30 मिनट देरी से
* 20 सितंबर: 2 घंटे देरी से
* 3 अक्टूबर: 50 मिनट देरी से
* 4 अक्टूबर: 1 घंटा 55 मिनट देरी से
* 20151 हडपसर–रीवा एक्सप्रेस:
* 24 सितंबर: 45 मिनट देरी से
* 1 अक्टूबर: 1 घंटा 45 मिनट देरी से
> यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर ट्रेन की लाइव स्थिति अवश्य जांच लें।
>
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!