Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रेड्डी अन्ना 108 ऑनलाइन सट्टा एप पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; 17 मोबाइल और 2 लैपटॉप जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

दुर्ग, 7 नवंबर 2026। ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘रेड्डी अन्ना 108’ ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कमरे में छापेमारी कर 2 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड और 90 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा सर्विस सेंटर के पास गुरुदयाल सिंह के यार्ड में कुछ युवक लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। आरोपी विभिन्न लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर सट्टे से जुड़े लेन-देन कर रहे थे।

 

सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एटीएम कार्ड और नगदी बरामद की गई।

 

दूसरों के बैंक खातों का करते थे इस्तेमाल

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टे के लेन-देन के लिए अन्य लोगों के बैंक खातों और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। इसके बदले खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बैंक खातों और संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

 

इन चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

 

1. अमित तिवारी (21 वर्ष), सेक्टर-11, खुर्सीपार।

2. विकास कुमार साहू (24 वर्ष), जोन-02, खुर्सीपार।

3. शुभम कुमार पाल (21 वर्ष), सेक्टर-11, खुर्सीपार।

4. यशमीत सिंह (19 वर्ष), जोन-03, खुर्सीपार।

 

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

 

इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 510/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील

 

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा एप के लालच में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता दूसरों को उपलब्ध कराना कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos