Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

गरियाबंद, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय गरियाबंद में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा गरियाबंद की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में सोसायटी की आगामी कार्ययोजनाओं, वित्तीय प्रबंधन एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

कलेक्टर श्री शर्मा ने रेडक्रॉस सोसायटी में उपलब्ध राशि का नियमानुसार व्यय करने तथा मितव्ययिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्य बनाने को कहा, ताकि सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंदों की सहायता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में किया जा सके।

 

बैठक में एसडीआरएफ के माध्यम से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में सीपीआर का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सके।

 

बैठक में आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर एवं गरीब व्यक्तियों को समिति के सभी सदस्यों की सहमति से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम भाटीगढ़ में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी तथा ग्राम जामगांव में जूनियर रेडक्रॉस समिति का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, डीएसपी सुश्री गरिमा दादर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. वाय.के. ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री लोकेश्वर पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चन्द्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos