Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रेंजर पारा वार्ड क्रमांक 06 में खराब बोर पाइप बदलने की मांग, वार्डवासियों को पेयजल समस्या से राहत की उम्मीद

State Head - Kishor
State Head - Kishor
19 Views 5 Min Read 0 Comments
रेंजर पारा वार्ड क्रमांक 06 में खराब बोर पाइप बदलने की मांग, वार्डवासियों को पेयजल समस्या से राहत की उम्मीद

सारंगढ़। रेंजर पारा वार्ड क्रमांक 06 में खराब बोर पाइप के कारण वार्डवासियों को पेयजल एवं दैनिक उपयोग के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए खराब बोर पाइप को शीघ्र बदलने की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय को आवेदन सौंपा गया।

 

आवेदन में बताया गया कि बोर का पाइप खराब होने के कारण क्षेत्र में पानी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से समस्या का जल्द निराकरण करते हुए खराब पाइप को बदलने की मांग की है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोर की व्यवस्था सुचारू होने से वार्ड में पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। वहीं, वार्डवासियों को नियमित एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

 

रिपोर्टर — अमित कुमार दोहरे

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos