रिश्वतखोरी पर ACB का बड़ा वार! कुरूद तहसील कार्यालय में 10 हजार लेते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार...
जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
धमतरी....सरकारी दफ्तर में रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। कुरूद तहसील कार्यालय में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते भुवनेश्वर कुमार सूर्यवंशी को ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, जमीन के डायवर्सन संबंधी काम को लेकर रियल एस्टेट कारोबारी प्रशांत चंद्राकर से कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ACB से इसकी शिकायत की।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपये स्वीकार किए, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ACB द्वारा रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!