बिलासपुर | स्पेशल क्राइम रिपोर्ट
शहर के दिल कहे जाने वाले सिटी कोतवाली इलाके में सरेराह धारदार चाकू लहराकर दहशतगर्दी करने वाले चार आदतन बदमाशों की गुंडागर्दी कोतवाली पुलिस ने एक झटके में खत्म कर दी। रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला और अरपा नदी कच्ची रोड पर आम राहगीरों को हथियार दिखाकर धमकाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा और उनके पास से 4 धारदार चाकू जब्त कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर अलर्ट हुआ पुलिस अमला
एसएसपी रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर शहर में अड्डाबाजों और आदतन बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच कोतवाली पुलिस को मोबाइल पर मुखबिर से सूचना मिली कि अलग-अलग प्रमुख रास्तों पर चार युवक धारदार हथियार लेकर आने-जाने वालों को रोक रहे हैं और आतंक का माहौल बना रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित इलाकों में एक साथ दबिश दी।
अलग-अलग स्पॉट से दबोचे गए 4 मनचले गुंडे
पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए चारों बदमाशों को चाकू समेत रंगेहाथ दबोच लिया:
* लक्की यादव (उम्र 27 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा करबला, कोतवाली)
* दीप उर्फ दीपू श्रीवास (उम्र 28 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास टिकरापारा, कोतवाली)
* विक्की यादव (उम्र 25 वर्ष, निवासी मित्तल अस्पताल के पास जूनी लाइन, कोतवाली)
* शिवा यादव (उम्र 24 वर्ष, निवासी रामचंदन बाड़ा गोंडपारा, कोतवाली)
चारों पर अलग-अलग आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेकर उनके कब्जे से कुल 4 नग धारदार लोहे के चाकू बरामद कर जब्त किए। चारों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए:
* अपराध क्रमांक: 522/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
* अपराध क्रमांक: 523/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
* अपराध क्रमांक: 524/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
* अपराध क्रमांक: 525/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अफसरों ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और नागरिकों में खौफ पैदा करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!