Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रिफ्रेशर कोर्स के छठवें सत्र का सम्मान समारोह के साथ समापन

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

भिलाई। पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार एवं कमांडेंट सुश्री निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में 7वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स के छठवें सत्र का आज सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ। यह प्रशिक्षण सत्र 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।

 

समापन समारोह में कमांडेंट सुश्री निवेदिता पॉल, डिप्टी कमांडेंट प्रज्ञा मेश्राम, डिप्टी कमांडेंट सबा अंजुम एवं असिस्टेंट कमांडेंट इंद्रसेन बंजारे उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। प्रधान आरक्षक क्रमांक 2085 मान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल राउंड बेस्ट का स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं आउटडोर प्रशिक्षण में प्रधान आरक्षक क्रमांक 613 रमेश लहरे ने प्रथम तथा आरक्षक क्रमांक 710 सोम दत्त पंत ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल को कर्तव्य निर्वहन में प्रभावी रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक फोटोग्राफी कराई, जिसके साथ रिफ्रेशर कोर्स के छठवें सत्र का औपचारिक रूप से समापन हुआ।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos