Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

राहत पैकेज से नाराज संगठन सांसद से मिला: इंद्रावती बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज की मांग

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
राहत पैकेज से नाराज संगठन सांसद से मिला: इंद्रावती बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज की मांग

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

 राहत पैकेज से नाराज संगठन सांसद से मिला: इंद्रावती बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज की मांग

जगदलपुर। इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति ने इंद्रावती नदी की बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत की मांग ती है। समिति ने बुधवार को सांसद निवास जाकर सांसद महेश कश्यप को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज देने की मांग की।

किसान नेता लखेश्वर कश्यप ने बताया कि सितंबर के आखिरी हफ्ते में तेज बारिश और इंद्रावती नदी में आई बाढ़ ने जिले के अलग-अलग इलाकों में जमकर तबाही मचाई है। लगभग 10 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कई परिवार सड़क पर आ गए हैं। किसानों की 6 महीने की मेहनत से तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ में घरों का राशन, बर्तन, अनाज और नकदी सहित घरेलू सामान बह गई। स्थिति बेहद चिंताजनक है।

समिति का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही राहत राशि बहुत कम है। शासन और जिला प्रशासन तत्काल आर्थिक सहायता निवेश हुए स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था करे। प्रभावित किसानों की फसल क्षति का राजस्व विभाग द्वारा निष्पक्ष और वास्तविक सर्वेक्षण कराया जाए।

समिति ने मांग की कि जिस प्रकार शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद का प्रावधान है, उसी आधार पर फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए।

इस पर सांसद महेश कश्यप ने बताया कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति देखते हैं। नुकसान अधिक हुआ है, जिसे देखते हुए  केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज* जारी करने की मांग उनके द्वारा पत्र भेजकर पहले ही की जा चुकी है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos