Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

राहगीर को रोककर चाकू-डंडे से पीटा, मोबाइल और नकदी लूटी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
54 Views 5 Min Read 0 Comments
राहगीर को रोककर चाकू-डंडे से पीटा, मोबाइल और नकदी लूटी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

गोबरा नवापारा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 अपचारी बालक भी वारदात में शामिल

रायपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा के पास शनिवार देर रात राहगीर को रोककर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने युवक का रास्ता रोककर गाली-गलौज की और चाकू, डंडे तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके तूफान वाहन में तोड़फोड़ की और मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए।

 

घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल 4 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

धमतरी जाते समय रोका रास्ता

 

पुलिस के मुताबिक ग्राम चिल्हाती, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर निवासी रोहित कुमार यादव (40) 29 अगस्त की रात अपने तूफान वाहन क्रमांक CG 04 QR 4710 से धमतरी जा रहे थे। रात करीब 1 बजे ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।

 

आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वाहन में तोड़फोड़ की गई, जिससे करीब 16 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है। आरोपियों ने रोहित का मोबाइल फोन और नकदी रकम भी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

 

पीड़ित ने 30 अगस्त को गोबरा नवापारा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

 

साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4) और 111 के तहत कार्रवाई की गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में:

 

- सागर साहू (22) — वार्ड नंबर 1, गोबरा बस्ती

- चंदन यादव (19) — वार्ड नंबर 21, शीतलापारा नवापारा

- टीकम साहू (19) — वार्ड नंबर 14, तर्री

- मुकेश नगराची (19) — शीतलापारा नवापारा

- घनश्याम निषाद (19) — खेलीपारा नवापारा

 

शामिल हैं।

 

4 अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड में किया जा रहा पेश

 

पुलिस के अनुसार वारदात में चार विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। सभी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड, माना के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू और डंडे तथा लूटे गए मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। वारदात में शामिल अन्य लोगों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पतासाजी की जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos