रास्ता पूछने के बहाने युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रास्ता पूछने के बहाने युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
70 Views 5 Min Read 0 Comments
रास्ता पूछने के बहाने युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रास्ता पूछने के बहाने युवक पर चाकू से हमला, मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोककर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और नगदी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना 29 अगस्त 2026 की रात करीब 9:45 बजे की है। हल्दीराम होटल में सेल्समैन के रूप में काम करने वाला धरमवीर साहू खाना खाने के बाद पैदल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने कमरे की ओर जा रहा था। लाभांडी जाने वाली सर्विस रोड पर बस स्टॉप के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।

 

इसके बाद आरोपियों ने धरमवीर का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने उसका हाथ पकड़ लिया और नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ की भुजा, पेट और पीठ में चोटें आईं। आरोपी मोबाइल लूटकर मोटरसाइकिल से मैग्नेटो मॉल की ओर फरार हो गए। घायल धरमवीर को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पीड़ित की शिकायत पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 375/26 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) में मामला दर्ज किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के संबंध में तकनीकी जानकारी भी जुटाई गई।

 

सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के दौरान पुलिस ने भुनेश्वर निषाद उर्फ राजा और राजू सबर को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि लूटा गया मोबाइल फोन उन्होंने दूजराम साहू उर्फ छोटू के पास बेचा था।

 

इसके बाद पुलिस ने दूजराम साहू उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 HJ 0670 और नगदी रकम बरामद की है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुनेश्वर निषाद उर्फ राजा (19 वर्ष), निवासी विशाल नाला के पास थाना तेलीबांधा; राजू सबर (25 वर्ष), निवासी हीरा नगर हनुमान मंदिर के पास थाना तेलीबांधा; और दूजराम साहू उर्फ छोटू (26 वर्ष), निवासी हीरा नगर विशाल नगर थाना तेलीबांधा के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, भुनेश्वर निषाद उर्फ राजा और दूजराम साहू उर्फ छोटू पूर्व में भी मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है।

 

रिपोर्ट - धनिराम देवांगन

संपादक - hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos