राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा भर्ती: कौशल परीक्षा के प्राप्तांक जारी
अभ्यर्थी जिला वेबसाइट एवं सीएमएचओ कार्यालय के सूचना पटल पर देख सकेंगे प्राप्तांक
महासमुन्द, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कौशल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का विवरण जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई थी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च 2024 से 24 मार्च 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत संबंधित पदों के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 20, 21, 24 एवं 25 अगस्त 2026 को किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला महासमुन्द द्वारा कौशल परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्राप्त अंकों का विवरण जिला प्रशासन की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा प्राप्तांकों से संबंधित जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है।
संबंधित अभ्यर्थी अपने कौशल परीक्षा के प्राप्तांकों का विवरण जिला वेबसाइट अथवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगामी सूचनाओं के लिए जिला वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।
H.R. SAHU — State Reporter — हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!