Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन, डीएवी नेशनल कराटे में जीता ब्रॉन्ज मेडल

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन, डीएवी नेशनल कराटे में जीता ब्रॉन्ज मेडल

तहसील रिपोर्टर नोमेश साहू 
मस्तूरी बिलासपुर 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 


राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन, डीएवी नेशनल कराटे में जीता ब्रॉन्ज मेडल


– खेल के मैदान में मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, परसदा वेद के छात्र राघव सिंह ठाकुर और विराट सिंह ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपना नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मस्तूरी सहित पूरे बिलासपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कड़े मुकाबलों के बीच राघव सिंह ठाकुर और विराट सिंह ठाकुर ने अपने दमदार प्रदर्शन, खेल कौशल और आत्मविश्वास से प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई। दोनों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया और अपने विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ी मस्तूरी क्षेत्र के निवासी हैं। राघव सिंह ठाकुर और विराट सिंह ठाकुर के पिता सुभाष सिंह ठाकुर तथा दादा धन सिंह ठाकुर हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दोनों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
एक साथ दो मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
DAV नेशनल कराटे प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि ग्रामीण और छोटे कस्बों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। राघव और विराट की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी है।
उनकी सफलता से खेल के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ने और कराटे जैसे आत्मरक्षा आधारित खेलों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि ये होनहार खिलाड़ी भविष्य में और बड़ी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मस्तूरी और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करेंगे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos