Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा प्रदर्शनी का किया अवलोकन

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा प्रदर्शनी का किया अवलोकन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जगदलपुर, 23 अक्टूबर 2026 / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लालबाग मैदान में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 75 दिवसीय ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की परंपरा, जनजातीय संस्कृति, लोक आस्था और अनूठे पूजा-विधानों को चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रपति ने पाट जात्रा से लेकर मुरिया दरबार और कुटुम्ब जात्रा तक की रस्मों, रथ निर्माण की पारंपरिक तकनीक और जनजातीय सहभागिता का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर की अनुपम लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता और प्रकृति-आस्था के समन्वय की सराहना की।

प्रदर्शनी में बताया गया कि बस्तर दशहरा का शुभारंभ हरियाली अमावस्या को पाट जात्रा से होता है, जहां ठुरलु खोटला की पूजा कर रथ निर्माण शुरू होता है। इसके बाद डेरी गड़ाई, बारसी उतारनी, नार झड़नी, मगरमुंही और रथ सिंघारनी जैसी तकनीकी परंपराएं निभाई जाती हैं। बेड़ा उमरगांव के 150 कारीगर 15-20 दिन में रथ तैयार करते हैं। रथ खींचने के लिए सियाड़ी बेल की छाल से बनाई रस्सी का उपयोग होता है।

अन्य प्रमुख रस्मों में काछिन गादी, कलश स्थापना, जोगी बिठाई, फूल रथ परिक्रमा, बेल नेवता, निशा जात्रा, मावली परघाव, भीतर-बाहर रैनी और कुटुम्ब जात्रा शामिल हैं। 8 मार्च 1876 से शुरू हुआ मुरिया दरबार राजा-प्रजा संवाद का ऐतिहासिक मंच रहा है। वर्तमान में 80 मांझी और 25 चालकी इस परंपरा को जीवित रखे हैं।

यह दशहरा मां दंतेश्वरी की आराधना और सामूहिक श्रम, वन संसाधनों के पारंपरिक उपयोग और महिला सहभागिता का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद महेश कश्यप सहित मांझी-चालकी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos