रायपुर (सरोना): राजधानी रायपुर के सरोना इलाके के पास एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। घटना के दौरान एक टाटा पिकअप (मजदा)और स्विफ्ट डिज़ायर कार आपस में टकरा गईं।
राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है और वाहनों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना का विवरण:
स्थान: सरोना (जीई रोड / फ्लाईओवर क्षेत्र), रायपुर
वाहन: टाटा पिकअप एवं मारुति स्विफ्ट डिज़ायर
हताहत: शून्य (सभी यात्री सुरक्षित)
टक्कर के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद स्थिति सामान्य हो गई। गाड़ियों को मामूली नुकसान पहुंचा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क पर यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया गया।
✍️
रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!