Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की तत्परता: ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चुराने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
80 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की तत्परता: ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चुराने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद

रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की तत्परता: ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चुराने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन में यात्री का सामान चुराने (TOPB) वाले एक आदतन आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्मार्टफोन और नगद राशि बरामद कर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी (GRP) रायपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।

ट्रेन में सोते समय महिला का पर्स हुआ था चोरी जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.09.2026 को ट्रेन संख्या 15232 (गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस) के कोच संख्या S/1, बर्थ 38 पर यात्रा कर रही महिला यात्री काजल यादव का पर्स अज्ञात चोर ने पार कर दिया था। पर्स में एक OPPO कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹8,000/-), एक ब्लूटूथ डिवाइस और ₹2,000/- नगद सहित कुल लगभग ₹10,000/- का मशरूका मौजूद था। इस मामले में जीआरपी रायपुर ने अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 305(सी) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया था।

स्टेशन परिसर में मोबाइल बेचने की फिराक में था आरोपी घटना की सूचना मिलते ही रे.सु.ब. पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने पीड़िता से संपर्क कर संदेही के हुलिया की जानकारी जुटाई और स्टेशन परिसर में सघन जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान दोपहर लगभग 13:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 02 के सामने सर्कुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध युवक मोबाइल बेचने का प्रयास करते हुए दिखा। RPF टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में संदेही ने अपना नाम आकाश नायक (उम्र 27 वर्ष), निवासी आमानाका सामुदायिक भवन के पास, कुकुरबेड़ा (थाना सरस्वती नगर, रायपुर) बताया। उसने गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का OPPO मोबाइल और ₹2,000/- नगद बरामद हुए।

आदतन अपराधी है आरोपी रिकॉर्ड की जांच करने पर सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी जीआरपी रायपुर में आर्म्स एक्ट (अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम) के तहत मामला दर्ज है। RPF ने आरोपी और बरामद सामान को विधिवत वैधानिक कार्रवाई हेतु जीआरपी रायपुर को सौंप दिया है।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos