Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर --रावणभाटा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10लाख रूपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा।

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
रायपुर --रावणभाटा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10लाख रूपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा।

रायपुर --रावणभाटा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10लाख रूपये, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
देवराम चौहान
ब्लॉक रिपोर्टर 
सरायपाली,महासमुंद

रायपुर। विजयादशमी का पर्व हमे बुराई अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है। यह दिन अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सत्य,धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर भी है ल मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल होकर प्रदेश वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।


170 साल पुरानी परम्परा को सहेजने की पहल रायपुर में विजयादशमी पर सीएम साय ने सत्य,धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावणभाठा दशहरा उत्सव की लगभग 170 वर्ष पुरानी परम्परा को संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 10लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा की हमारी संस्कृति विरासत और परंपराओं को सहेजना सभी की जिम्मेदार है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विजय दशमी केवल रावण दहन का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमे अपने जीवन में सत्य, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्श को आत्मसात करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धैर्य, साहस और न्याय के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण है। विजय दशमी हमे सिखाती है परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हो है,हमे सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आदर्श को अपने जीवन में अपनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, साहस और न्याय के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण है। विजयादशमी हमे सिखाती है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हो,हमे सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते रहना चाहिए़ । मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपना कर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

रावण भाटा मैदान में दशहरा उत्सव की लम्बी परम्परा रायपुर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रति वर्ष यहां आयोजित होने वाला यह उत्सव लोगों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री की ओर से वार्षिक सहायता की घोषणा को इस परम्परा को निरंतर बनाए रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos