✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना वाले दिन आरोपियों ने पहले मृतक निरंजन पाल को अपने साथ बिठाकर शराब पिलाई और जब वह नशे की हालत में हो गया, तो मौका पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!