✍️रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर
रायपुर (हमर प्रदेश छत्तीसगढ़):
राजधानी रायपुर के प्रमुख क्षेत्रों में शुमार लाखे नगर में आज, 20 अक्टूबर 2026 को माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन अत्यंत धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विजया दशमी के पावन पर्व के बाद नम आँखों और भारी उमंग के साथ भक्तों ने माँ को विदाई दी।
मुख्य आकर्षण और विवरण:
श्रद्धालुओं काार सैलाब: विसर्जन यात्रा के दौरान लाखे नगर मार्ग पर भारी जनसैलाब देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आया।
पारंपरिक बाजे-गाजे और ढोल-ताशे: माँ के जयकारों, डीजे की धुन, ढोल-ताशों और पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ भव्य झांकियां निकाली गईं। पूरा इलाका "भक्तिमय" और "जय माता दी" के नारों से गूँज उठा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!