Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर 20 किलो चांदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर

Admin
Admin
118 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर 20 किलो चांदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर

रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर 20 किलो चांदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वारदात का वीडियो भी सामने आया है।

 

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें सेंध लगाकर रास्ता बनाया। इसके बाद उसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और कैश को समेटकर मौके से फरार हो गए।

 

दुकान खोलने पर सामने आई चोरी

 

दुकान संचालक को घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने के बाद हुई। दुकान की दीवार टूटी हुई मिलने और अंदर सामान बिखरा देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

पुलिस ने दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सामने आए वीडियो में चोरों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपी किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और फरार हुए।

 

पुलिस टीम आसपास के मार्गों और इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

कई लोगों के शामिल होने की आशंका

 

प्रारंभिक जांच में चोरी की इस वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

 

फिलहाल चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने और उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos