Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा उपार्जन केंद्र में की विधिवत पूजा-अर्चना

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
रायपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा उपार्जन केंद्र में की विधिवत पूजा-अर्चना

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 

 

​रायपुर, 15 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप आज से पूरे रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के जोरा स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और धान की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा तौल कार्य का शुभारंभ कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।

​खरीदी के पहले ही दिन उपार्जन केंद्रों पर अन्नदाता किसानों में जबरदस्त उत्साह और चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अपनी उपज का उचित मूल्य और सुगम व्यवस्था मिलने से किसान काफी प्रसन्न नजर आए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने केंद्र में उपस्थित किसानों से आत्मीय चर्चा की, उन्हें फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और खरीदी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

​किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सहूलियत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्रों पर पेयजल, धूप से बचने के लिए छायादार शेड, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, और सुचारू तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos