Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर ₹14.97 लाख की धोखाधड़ी, एक्सिस बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
78 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर में बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर ₹14.97 लाख की धोखाधड़ी, एक्सिस बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

रायपुर। फाफाडीह स्थित एक्सिस बैंक की देवेंद्र नगर शाखा में पदस्थ डिप्टी मैनेजर पर बैंक ग्राहक के खाते से 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। गंज पुलिस ने मामले में डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह बिसेन (26) को गिरफ्तार किया है।

 

खाते का मोबाइल नंबर बदलकर बढ़ाई ट्रांजेक्शन लिमिट

 

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप सिंह ने एक्सिस बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के साथ मिलकर बिलासपुर निवासी वरिष्ठ नागरिक सुषमा कुमार के बैंक खाते को निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों ने पहले खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद मोबाइल बैंकिंग की ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाकर खाते में जमा एफडी की रकम निकाल ली गई।

 

कम सक्रिय खाते की जानकारी जुटाई

 

जांच में सामने आया कि सुषमा कुमार का बैंक खाता लंबे समय से कम सक्रिय था। आरोपितों ने इसी खाते को धोखाधड़ी के लिए चुना। पुलिस के अनुसार, डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह बिसेन ने ग्राहक के खाते से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अपने उस साथी के साथ साझा की, जो पहले एक्सिस बैंक में कर्मचारी रह चुका था।

 

इसके बाद कथित तौर पर खाते में दर्ज मोबाइल नंबर में बदलाव किया गया और बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर रकम निकालने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

 

पुलिस जांच जारी

 

मामले की शिकायत मिलने के बाद गंज पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंकिंग लेनदेन और खाते से जुड़ी जानकारी के आधार पर डिप्टी मैनेजर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस अब इस मामले में शामिल पूर्व बैंक कर्मचारी की भूमिका समेत रकम के लेनदेन और धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos