Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में बिना लाइसेंस चल रहा था बिरयानी सेंटर, खाद्य विभाग ने किया सील; चिकन बिरयानी में मिला रंग

Kishor@hamarpradeshcg
Kishor@hamarpradeshcg
81 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर में बिना लाइसेंस चल रहा था बिरयानी सेंटर, खाद्य विभाग ने किया सील; चिकन बिरयानी में मिला रंग

रायपुर। रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन क्षेत्र के भोजनालयों, रेस्टोरेंट और बिरयानी सेंटरों में पहुंचकर खाद्य पंजीयन, साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव की जांच की।

जांच के दौरान न्यू सागर बिरयानी सेंटर बिना खाद्य पंजीयन के संचालित पाया गया। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर नोटिस जारी करते हुए सेंटर को सील करा दिया।

चिकन बिरयानी में मिला रंग

अभियान के दौरान एक अन्य बिरयानी सेंटर में भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां सामने आईं। जांच में तैयार चिकन बिरयानी में रंग मिला हुआ पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही संबंधित बिरयानी को नष्ट कराया।

खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को आगामी कार्रवाई तक बंद रखा गया है।

यात्रियों की सेहत को लेकर जांच अभियान

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश 

Kishor@hamarpradeshcg
Written by

Kishor@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos