Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में कुत्ते के भौंकने पर विवाद, घर के बाहर बुलाकर युवक पर चाकू से हमला

State Head - Kishor
State Head - Kishor
34 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर में कुत्ते के भौंकने पर विवाद, घर के बाहर बुलाकर युवक पर चाकू से हमला

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के विजय नगर में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि तीन युवकों ने घर के बाहर बुलाकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित संजीव बाघ ने शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 12:50 बजे उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर संजीव घर से बाहर आए और कुत्ते को शांत कर अंदर ले जाने लगे। इसी दौरान भावेंद्र कुमार साहू उर्फ बुटी, अपने साथी उज्ज्वल और हेमंत चोले के साथ गेट के पास मौजूद था।

कुत्ते के भौंकने को लेकर आरोपियों ने आपत्ति जताई और संजीव से विवाद करने लगे। इसके बाद उन्होंने संजीव को घर के बाहर बुलाया और कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजीव घायल हो गया।

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर खम्हारडीह पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos