Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर में अतिक्रमण और नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, मालवीय रोड में तीसरे दिन भी चला अभियान

State Head - Kishor
State Head - Kishor
27 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर में अतिक्रमण और नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, मालवीय रोड में तीसरे दिन भी चला अभियान

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर, 09 सितंबर। राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क एवं फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश तथा DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के पर्यवेक्षण में अतिक्रमण और नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

मालवीय रोड में ACP कमलजीत पाटले के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी गई और सामान अंदर कराया गया। सड़क पर खड़े ठेलों को भी हटाया गया। वहीं, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वाले 3 वाहन चालकों पर 300-300 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसी क्रम में ACP रमेश येरेवार के नेतृत्व में राजबंधा मैदान, मेडिकल कॉम्प्लेक्स और प्रेस कॉम्प्लेक्स के आसपास नगर निगम की टीम एवं प्रहरी दल के साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान 17 कारों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई, जबकि 6 बाइक जब्त की गईं।

इसके अलावा शारदा चौक स्थित हांडीपारा क्षेत्र में लंबे समय से लावारिस एवं कंडम हालत में खड़े वाहनों को भी हटाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क किनारे अनाधिकृत पार्किंग और अतिक्रमण के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं को कम करना है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले अतिक्रमण और नो-पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos