जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
रायपुर में 3.7 किलो गांजा के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार
रायपुर, 04 नवंबर। राजधानी में ओडिशा से गांजा लाकर खपाने की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास से 3 किलो 710 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी का नाम शिवम मिश्रा पिता छैल बिहारी मिश्रा (26), निवासी उमरिया गंज, सिद्धार्थ नगर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है।
पुलिस के अनुसार 3 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहरपारा रोड स्थित आत्मानंद स्कूल के पास एक युवक बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में बैग से गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने गांजा ओडिशा से लाना स्वीकार किया।
गंज थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 323/26 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गांजे के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!