*रायपुर मंडल के ऊरकुरा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित |*
बिलासपुर – 11 सितम्बर 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के मध्य दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
*विवरण इस प्रकार है -*
*रद्द होने वाली गाडियां –*
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 14 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 14 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 14 सितम्बर 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी :-*
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 13 सितम्बर 2026 को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!