रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर
रायपुर-बिलासपुर NH-130 पर भीषण सड़क हादसा:
अंबिकापुर से आ रही तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, कई घायल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर दरचुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अंबिकापुर से रायपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और स्थानीय प्रशासन की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है।
फिलहाल, हादसे में मृतकों की अधिकारिक पहचान और घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!