✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर जिला रिपोर्टर अमित कुमार
रायपुर:
राजधानी रायपुर में लगातार अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन ने शहर के तीन आदतन अपराधियों को 4 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। मारपीट, बलवा और आम जनता में खौफ पैदा करने जैसे 29 गंभीर मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत यह कड़ी कार्रवाई की गई है।
6 जिलों की सीमाओं से बाहर रहेंगे आरोपी
प्रशासनिक आदेश के तहत, इन तीनों आरोपियों को रायपुर सहित आसपास के 6 निकटवर्ती जिलों की सीमाओं से 4 महीने की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने या निर्धारित सीमा में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ रासुका और कानून की अन्य सख्त धाराओं के तहत सीधी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!