Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

 सेंट्रल जोन के तेलीबांधा और देवेंद्र नगर में नाकेबंदी, 23 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 2 हथियारबंद गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर सेंट्रल जोन के संवेदनशील इलाकों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान और नाकेबंदी अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान तेलीबांधा और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया:
50 संदिग्धों से पूछताछ: क्षेत्र में घूम रहे 50 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर कड़ी पूछताछ की गई और उनके रिकॉर्ड खंगाले गए।
23 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति व्यवस्था में बाधा डालने और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 23 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
आर्म्स एक्ट में 2 गिरफ्तार: अवैध हथियार रखने के मामले में 2 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos