Home /
खबरे काम की /
रायपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: ई-रिक्शा में सवारी से लूट करने वाले 2 झपटमार महज 2 घंटे में गिरफ्तार,
रायपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: ई-रिक्शा में सवारी से लूट करने वाले 2 झपटमार महज 2 घंटे में गिरफ्तार,
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
ऑक्सीजोन गार्डन के पास दिया था वारदात को अंजाम; सिविल लाइन पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से दबोचा
राजधानी रायपुर में लूट और झपटमारी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी और त्वरित सफलता हासिल की है। ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मदेश मानापुरे 13 नवंबर 2026 को रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुए थे। रास्ते में ऑक्सीजोन गार्डन के पास ई-रिक्शा में सवार आरोपियों ने मौका पाकर यात्री से 3 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
CCTV और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
विकास बघेल उर्फ चिंगरी (18 वर्ष): निवासी सुदामा नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर।
विनोद राणा उर्फ डैनी (21 वर्ष): निवासी अंबेडकर आवास, थाना कबीर नगर, रायपुर।
जब्त मशरूका:
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी की शहरवासियों ने सराहना की है।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!