Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर इस बार प्रदेशवासियों को भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस और शौर्य का ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिलेगा।

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर इस बार प्रदेशवासियों को भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस और शौर्य का ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिलेगा।

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर इस बार प्रदेशवासियों को भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस और शौर्य का ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिलेगा।

आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर के आकाश में वायुसेना की सुप्रसिद्ध 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने रोमांचक हवाई करतबों से हर किसी को रोमांचित करने के लिए तैयार है।
इस भव्य आयोजन से पहले, मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी ने वायुवीरों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत किया और इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।


हर करतब में दिखेगा भारत का सामर्थ्य
राज्य सरकार और वायुसेना के इस संयुक्त आयोजन से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को एक अनुपम भव्यता मिलने जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नवा रायपुर के गगन में सारंग टीम के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH - ध्रुव) जब एक साथ उड़ान भरेंगे, तो वह केवल एक प्रदर्शन नहीं बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और आकाशीय सामर्थ्य का उद्घोष होगा। वायुवीरों के हैरतअंगेज फॉर्मेशन और कलाबाज़ियां देश के सैन्य कौशल की गौरवगाथा बयां करेंगी।
प्रदेश की गरिमा को मिलेगी नई ऊँचाई
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में सारंग टीम का आगमन प्रदेश के लिए बेहद गर्व का विषय है। वायुसेना के इन वीरों का प्रदर्शन न केवल राज्योत्सव के जश्न को दोगुना करेगा, बल्कि प्रदेश के युवाओं को देशभक्ति और भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की नई प्रेरणा देगा। यह आयोजन विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की गरिमा और पहचान को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos