जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर

रायपुर में आगजनी पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी
रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात हुई भीषण आगजनी की घटना के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन की जबरदस्त मुस्तैदी देखने को मिली। आग लगने की सूचना मिलते ही रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, डीआईजी होमगार्ड एवं एसडीआरएफ श्री अजातशत्रु बहादुर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा और डीसीपी नॉर्थ सुश्री दीपमाला कश्यप सहित प्रशासन का पूरा अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया।
रातभर चला रेस्क्यू और आग बुझाने का अभियान
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के सीधे मार्गदर्शन में दमकल (फायर ब्रिगेड) और एसडीआरएफ की टीमों ने पूरी रात युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान चलाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और निगम के अन्य अधिकारी पूरी रात घटनास्थल पर ही डटे रहे और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।
आग पर काबू पाने के बाद ही लौटे अधिकारी
प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर मौजूद रहने से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आई और स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाया जा सका। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और स्थिति सामान्य हुई, उसके बाद ही कलेक्टर और अन्य अधिकारी घटनास्थल से लौटे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!