Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर के मंदिर में शिव, हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
76 Views 5 Min Read 0 Comments
रायपुर के मंदिर में शिव, हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। गुढ़ियारी थोक मार्केट स्थित पड़ाव क्षेत्र में गुरुवार सुबह मंदिर परिसर में स्थापित धार्मिक प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। भगवान शिव, हनुमान जी और साईं बाबा की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भीड़ बढ़ने की सूचना पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

सुबह क्षतिग्रस्त मिलीं प्रतिमाएं

जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी पड़ाव क्षेत्र के मंदिर परिसर में सुबह स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं पर पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रतिमाओं को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया। घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

दोषी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस संभावित आरोपित की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में पुलिस की लगातार निगरानी बनी हुई है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र का माहौल सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos