रिपोर्टर अमित कुमार<extra_id_1> हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार
रायपुर के खरोरा में जंगल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 13 जुआरी गिरफ्तार<extra_id_1>
11 लाख का मशरूका जब्त, मुख्य सरगना पूर्व उपसरपंच फरार
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव में जंगल के भीतर इमरजेंसी लाइट लगाकर चल रहे जुआ के फड़ पर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी दबिश दी। पुलिस ने मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सरगना उमेश साहू फरार है। फरार आरोपी सारागांव का पूर्व उप सरपंच बताया जा रहा है।
पुलिस ने मौके से 3,48,820 रुपये नगद, ताश की गड्डियां, 12 वोल्ट की बैटरी, कन्वर्टर, लाइट स्टैंड, एक वेन्यू कार CG04 NP 2696, 7 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी जब्त की है। कुल जब्त मशरूका 11,53,820 रुपये आंका गया है।
गिरफ्तार जुआरी रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार सहित कई जिलों के निवासी हैं। आरोपियों में गोलू यादव, कौशल साहू असल राजा, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, शत्रुहन वर्मा, नारायण चंद्राकर, दीपक दास मानिकपुरी, अभय सिंह, राजू सोनी, भाव सिंग, एस राज निषाद, खिलेश्वर वर्मा शामिल हैं।
खरोरा थाने में जुआ एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर फरार सरगना की तलाश शुरू कर दी गई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!