जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
रायपुर की सड़कों पर अब नहीं चलेगी अवैध पार्किंग और ठेलेबाजी! 120 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, हर यातायात थाना क्षेत्र में बनेगा पार्किंग मुक्त और नो वेंडिंग जोन
रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम और बाधारहित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल शुरू की है। शहर के प्रत्येक यातायात थाना क्षेत्र में एक सड़क को पार्किंग मुक्त और नो वेंडिंग जोन बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में शुरू हुए इस अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
पहले दिन 120 वाहनों पर कार्रवाई
अभियान के प्रथम दिवस नो पार्किंग में खड़े 120 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को सड़क से हटाया गया। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए ठेले और अस्थायी दुकानों को भी हटाने की कार्रवाई की गई।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!