Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 रायपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में टायर रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही उरला पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

 

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दोबारा आग भड़कने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं।

 

🔥 टार के रिसाव से आग लगने की आशंका

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर निर्माण की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

 

👮 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

 

उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। टीम की मुस्तैदी से आग पर लगभग पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 ⚠️ पहले भी फैक्ट्री में लग चुकी है आग

 

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 13 जून 2026 को भी इसी फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। अब दोबारा आगजनी की घटना होने से फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और घटना से हुए आर्थिक नुकसान की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगजनी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos