रायपुर। यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और उनसे रेलवे की यात्री सुविधाओं को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए।
इस जनसंवाद के तहत रायपुर रेल मंडल के 36 रेलवे स्टेशनों से जुड़ी यात्रियों की शिकायतों और सुझावों पर चर्चा की गई। यात्रियों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
यात्री सुविधाओं में सुधार पर जोर
DRM ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार करने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
रेलवे प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को सीधे समझना, उनकी शिकायतों का समाधान करना और रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
✍️ रिपोर्टर अमित कुमार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर — रायपुर
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!