Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायपुर: 2 साल पुरानी लता साहू हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, DNA से तीन आरोपी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। खमतराई थाना क्षेत्र के बहुचर्चित लता साहू हत्याकांड का पुलिस कमिश्नरेट ने करीब दो साल बाद खुलासा किया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और DNA जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका के नाखूनों में मिले जैविक नमूनों से आरोपियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

 

नाखूनों में मिला था अहम सुराग

 

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त 2024 को ट्रांसपोर्ट नगर निवासी लता साहू (40 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान मृतका ने संघर्ष करते हुए आरोपियों को नोंचा था, जिसके कारण उनके जैविक नमूने नाखूनों में रह गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान DNA प्रोफाइल सुरक्षित कराई थी।

 

बाद में वर्ष 2026 में संदिग्धों के DNA सैंपल लिए गए। जांच के दौरान तीन संदिग्धों के DNA का मिलान घटनास्थल से सुरक्षित किए गए जैविक नमूनों से होने की जानकारी पुलिस ने दी।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में:

1. मनहरण सारंग (33 वर्ष) — रावांभाठा

2. राजेश पाल उर्फ चोटी (31 वर्ष) — मुंगेली

3. राजू मंडल उर्फ बंगाली (35 वर्ष) — दुर्ग

 

को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजू मंडल के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि तीनों लता साहू के घर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने के बाद विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार इसी दौरान राजू मंडल ने लता का गला दबाया, जबकि मनहरण सारंग और राजेश पाल ने उसके हाथ-पैर पकड़े।

 

हत्या के बाद आरोपी कथित तौर पर घर से नकदी, साड़ी और पायल लेकर दीवार फांदकर फरार हो गए।

 

पुलिस टीम की अहम भूमिका

 

पुलिस के अनुसार इस मामले के खुलासे में वैज्ञानिक जांच और DNA साक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, ADDL CP अमित कांबले, DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला, DCP नॉर्थ दीपमाला कश्यप और ACP उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में की गई।

 

थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल तथा ACCU टीम के ASI नवरंग कश्यप सहित पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना कर रही है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos