Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: 15 चेक बाउंस केस का स्थायी वारंटी ओडिशा से गिरफ्तार, चोरी का आरोपी भी पहुंचा जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
65 Views 5 Min Read 0 Comments
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: 15 चेक बाउंस केस का स्थायी वारंटी ओडिशा से गिरफ्तार, चोरी का आरोपी भी पहुंचा जेल

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: 15 चेक बाउंस केस का स्थायी वारंटी ओडिशा से गिरफ्तार, चोरी का आरोपी भी पहुंचा जेल

रायगढ़:

वाहन फाइनेंस कराकर खाली खाते का चेक थमाने और अदालती पेशी से लंबे समय से फरार चल रहे शातिर वारंटी सरोज कुमार बेहरा को कोतवाली पुलिस ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ सीजेएम न्यायालय से 15 स्थायी वारंट जारी थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत पुलिस ने यह सफलता हासिल की। इसी अभियान में चोरी के दो मामलों में फरार एक अन्य वारंटी को भी धरमजयगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

खाते में पैसे नहीं, फिर भी बांटता रहा चेक; 15 मामलों में था फरार

झारसुगुड़ा (ओडिशा) के सागरपाली निवासी सरोज कुमार बेहरा (पिता सुनील बेहरा) फाइनेंस कंपनियों से गाड़ियां फाइनेंस कराता था। किस्त चुकाने के नाम पर वह ऐसे बैंक खातों के चेक जारी करता जिनमें पैसे ही नहीं होते थे।

 

बैंक में चेक बाउंस होने के बाद पीड़ितों ने रायगढ़ न्यायालय में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (धारा 138) के तहत 15 अलग-अलग परिवाद दायर किए। अदालत द्वारा जारी समन और वारंट की अनदेखी करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसके खिलाफ 15 स्थायी वारंट जारी किए थे।

बस स्टैंड पर घेराबंदी कर दबोचा

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। सटीक सूचना मिलते ही टीम झारसुगुड़ा रवाना हुई और बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर सरोज बेहरा को धर दबोचा। आरोपी को रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

धरमजयगढ़ से चोरी का स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी हेमंत दास महंत (निवासी जेलपारा धरमजयगढ़, वर्तमान पता छोटे अतरमुड़ा) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दो स्थायी वारंट लंबित थे। उसे धरमजयगढ़ से हिरासत में लेकर अदालत के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया।

सराहनीय भूमिका:

दोनों शातिर वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक कमलेश यादव और आरक्षक प्रताप बेहरा की विशेष भूमिका रही।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos