Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*रायगढ़ धर्मजयगढ़ । लोकनृत्य एवं लोक कला महोत्सव के विजेता दलों को किया सम्मानित*

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

सोनू महंत । ब्लॉक रिपोर्टर

 

14 नवम्बर 2026/ धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के पुजारियों और बैगा पुजारियों के लिए पूजारी सम्मान निधि योजना की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक एवं सहायता राशि वितरित की तथा राज्यस्तरीय लोकनृत्य महोत्सवों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैगा-पूजारी सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 173 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की। इसमें 3 हजार 473 बैगा पुजारी शामिल हैं। इस राशि के अंतरण से योजना के पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्रहण के प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भी वितरण किया। इसके तहत राज्य की 386 समितियों के कुल 4 लाख 25 हजार 507 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। वहीं राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1,556 प्रकरणों में हितग्राहियों को 21 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

उल्लेखनीय है कि बैगा-पुजारी सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्यों में संलग्न बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ लोगों की परंपरागत वनौषधीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने और उनके सेवा एवं योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रति चिन्हित व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन निधि प्रदाय की जाती है। इसी राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग में परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपए की सहायता का प्रावधान है।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि…तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62.27 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पारिश्रमिक और 21.92 करोड़ रुपये की सहायता राशि का किया अंतरण*

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos