रायगढ़: ट्रैक्टर किराये और पैसों के विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, कपड़ों से मिला सुसाइड नोट
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायगढ़: ट्रैक्टर किराये और पैसों के विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, कपड़ों से मिला सुसाइड नोट

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
रायगढ़: ट्रैक्टर किराये और पैसों के विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, कपड़ों से मिला सुसाइड नोट

सोनू महंत | जिला रायगढ़ | ब्लॉक रिपोर्टर

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

रायगढ़: ट्रैक्टर किराये और पैसों के विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, कपड़ों से मिला सुसाइड नोट

 

रायगढ़। जिले के ग्राम केवाली, थाना जोबी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों को मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान एक पत्र मिला, जिसमें ट्रैक्टर और ट्रॉली किराये पर देने के बाद भुगतान नहीं मिलने की बात लिखी गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ने पड़ोसी ग्राम लोधमा के सरपंच को अपना ट्रैक्टर और ट्रॉली किराये पर दिया था। मृतक के पत्र में उल्लेख है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे किराये की राशि नहीं मिली। इसी बीच ट्रैक्टर की किस्त जमा करने का समय आ गया। मृतक ने जब राशि और ट्रैक्टर वापस मांगा, तो कथित तौर पर न तो पैसे दिए गए और न ही ट्रैक्टर लौटाया गया।

पत्र में मृतक ने 112 से सहायता नहीं मिलने का भी उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि आर्थिक परेशानी और इस विवाद से परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

 

फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और पत्र में लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

 

🌐 hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos