Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुसौर पुलिस ने गढ़उमरिया स्थित आर.आर. एनर्जी के सामने चल रहे बड़े जुआ फड़ पर घेराबंदी कर छापा मारा और 8 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा।

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

आर.आर. एनर्जी के सामने चल रही थी महफिल

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गढ़उमरिया स्थित आर.आर. एनर्जी प्लांट के सामने सुनसान इलाके में दबिश दी। वहां ताश के 52 पत्तों पर रुपयों की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस की अचानक घेराबंदी देखकर मौके पर हड़कंप मच गया और जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी मजबूत होने के कारण 8 आरोपी मौके पर ही पकड़े गए।

नगदी व ताश की पत्तियां जब्त

पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos