रायगढ़ के खरसिया में रॉक गार्डन घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट; 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार
Enter credentials to access the dashboard
Authorized personnel only
Loading...
रायगढ़/खरसिया। जिले के खरसिया क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोतल्दा रॉक गार्डन में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक मित्र के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे दो आरोपियों ने पहले युवती के मित्र पर डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने डरा-धमकाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनके पास मौजूद नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!