Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रायकोना गावं के दो युवक बने शातिर चोर,,, 8 मोटर साईकिल के साथ दोनों गिरफ्तार 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
रायकोना गावं के दो युवक बने शातिर चोर,,, 8 मोटर साईकिल के साथ दोनों गिरफ्तार 

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

रायकोना गावं के दो युवक बने शातिर चोर,,, 8 मोटर साईकिल के साथ दोनों गिरफ्तार 

▶️ *मोटरसाइकिल चोरी मामले में कोतवाली सारंगढ़ को बड़ी सफलता, 7 आरोपी सहित 8 मोटरसाइकिल जब्त।*

▶️ *गिरफ्तार आरोपियों में 2 बालिग, बाकी सभी विधि से संघर्षरत बालक।*

▶️ *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला आया था सामने।*

▶️ *जिले के बाहर से भी गाड़ी चोरी कर उड़ीसा में बेचने की फिराक में थे आरोपी।*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल और एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान के नेतृत्व में कोतवाली सारंगढ़ पुलिस को आज दिनांक 14.10.2026 को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 8 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

दिनांक 10.10.2026 को सारंगढ़ बस स्टेशन और जिला अस्पताल सारंगढ़ के पास एक ही दिन में दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई थीं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली सारंगढ़ में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई। जाँच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी देवचरण, पिता कार्तिक राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी रायकोना, थाना सरसीवा तथा पंकज, पिता कांता प्रसाद, निवासी रायकोना, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गईं दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 70,000 रुपये है।

🔵*पूछताछ में खुले 6 और मोटरसाइकिल चोरी के मामले*

पूछताछ के दौरान 6 अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले भी सामने आए। आरोपी जिले के बाहर से भी मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें उड़ीसा में बेचने की फिराक में थे। चोरी की गई गाड़ियों में सरायपाली, सागरपाली और लम्बरपाली, रायगढ़ से चुराई गई गाड़ियाँ भी शामिल हैं। इन मामलों में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी भी ग्राम रायकोना, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी हैं। इस मामले में गिरफ्तार सभी विधि से संघर्षरत हैं।

🔵*आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस के तहत कार्रवाई*

इस प्रकार पुलिस ने कुल 8 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मोटरसाइकिलों में 4 हीरो एचएफ डीलक्स, 1 स्कूटी और 1 हीरो स्प्लेंडर शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos