Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रामलाल चौहान बने छत्तीसगढ़ एससी आयोग के अध्यक्ष, नई टीम के साथ आयोग होगा सक्रिय

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
87 Views 5 Min Read 0 Comments
रामलाल चौहान बने छत्तीसगढ़ एससी आयोग के अध्यक्ष, नई टीम के साथ आयोग होगा सक्रिय

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग में लंबे समय से रिक्त पदों के बाद राज्य सरकार ने नई टीम का गठन कर दिया है। महासमुंद जिले के रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

अनुसूचित जाति विकास विभाग की ओर से मंत्रालय, नवा रायपुर से राज्यपाल के नाम पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। आयोग की नई टीम अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों, शिकायतों और विभिन्न समस्याओं की निगरानी के साथ उनके हितों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कुल पांच पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। दुर्ग के सौरभ सिंह जागत, बलौदाबाजार-भाटापारा के दुर्गा महेश्वर तथा बेमेतरा के दयावंत धर बांधे को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आयोग की पांच सदस्यीय टीम का गठन पूरा हो गया है।

 

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से राज्य सरकार के प्रसादपर्यंत रहेगा। यानी इनके लिए कोई निश्चित कार्यकाल निर्धारित नहीं किया गया है और राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कार्यकाल प्रभावित हो सकता है।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल चौहान के नेतृत्व में आयोग के समक्ष अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों, अधिकारों और समस्याओं की निगरानी तथा उनके निराकरण की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी होगी। आयोग के नए गठन से अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मामलों की सुनवाई और निगरानी की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

 

H.R. SAHU — State Reporter

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos