Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रामचरण यादव बने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बार के अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
रामचरण यादव बने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बार के अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

कसडोल। वरिष्ठ भाजपा नेता रामचरण यादव को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बार, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से बार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश कुमार गुप्ता, उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49 (8) के अंतर्गत रामचरण यादव को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

 

नियुक्ति पर रामचरण यादव ने जताया आभार

 

अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद रामचरण यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वे संबंधित अधिकारियों एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। सहकारी समिति किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। उनका प्रयास रहेगा कि समिति के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं एवं सहकारी सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से समझकर उनके निराकरण की दिशा में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों एवं आमजन के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा भी जताया।

 

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दी बधाई

 

रामचरण यादव के अध्यक्ष बनने पर लक्ष्मी नारायण ठाकुर (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), मंडल भाजपा अध्यक्ष जीवराखन बरिहा, नाथू राम कैवर्त (बार), बेनु राम यादव (बार), खेमराज ठाकुर (सरपंच दोन्द), संजू ठाकुर (मुड़पार), संतोष ठाकुर (मुड़पार), लोकनाथ रात्रे (सईयाभाठा), एवन कुमार (पूर्व सरपंच), परसोत्तम प्रधान (गबोद), गोलू ठाकुर (पूर्व मंडी अध्यक्ष, मोहन्दा) सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

 

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि रामचरण यादव के नेतृत्व में सहकारी समिति किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य करेगी और क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos