✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती
दुर्ग। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए सेवा और सहयोग का विशेष आयोजन किया गया। संस्था ने शहर के तीन स्कूलों के 400 से अधिक बच्चों को भोजन कराया तथा उन्हें शैक्षणिक एदैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की।
संस्था के अर्जित शुक्ला एवं सुजल शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला पंचशील नगर दुर्ग, सरदार पटेल स्कूल एवं लाल बहादुर प्राथमिक शाला के 400 से अधिक बच्चों को कार्यक्रम में शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पंचशील नगर स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में एकत्रित किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को व्यवस्थित रूप से बैठाकर भोजन मंत्र का पाठ कराया गया। बच्चों ने “राधा माता की जय” का जयघोष किया, जिसके बाद उन्हें भोजन प्रसाद कराया गया।
भोजन के बाद बच्चों को टिफिन बॉक्स, वाटर बॉक्स, पेन, पेंसिल, चॉकलेट सहित शैक्षणिक एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
बच्चों से ली गई सेवा की प्रतिज्ञा
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधा अष्टमी के अवसर पर बच्चों से जरूरतमंदों की सहायता और सेवा करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भोजन वितरण में सहयोग किया।
संस्था का कहना है कि जरूरतमंदों की सेवा और समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के तहत त्योहारों को जरूरतमंदों के साथ साझा करते हुए सेवा कार्य किए जाते हैं।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, बंटी, सुयश तिवारी, राधा भक्त मनीष साहू, पार्षद कुलेश्वर साहू, पार्षद राम भाऊ, गिरधर शर्मा, मनोज गुप्ता, लाला, दिनेश शर्मा, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, संजय सेन, शैलेश साहू, विक्की, राजा साहू, शेर सिंह कुशवाह, मयंक प्रसाद, सोनू राजपूत, शशांक चंद्राकर, आयुष अग्रवाल, आदित्य भारद्वाज, राजेंद्र ताम्रकार, मंटू गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य तथा तीनों स्कूलों के प्रधान पाठक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
जन समर्पण सेवा संस्था के इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की गई।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!