Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

# राज्योत्सव में सजे विभागीय स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, बिहान समूहों के उत्पादों को मिल रहा बाजार

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

# राज्योत्सव में सजे विभागीय स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, बिहान समूहों के उत्पादों को मिल रहा बाजार

 

**खेलभाठा मैदान में शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की दी जा रही जानकारी, शाम 4 बजे से सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति की रंगारंग महफिल**

 

**सारंगढ़, 2 नवंबर 2026।** छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभागीय प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। यहां लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे ग्रामीणों, युवाओं और नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

राज्योत्सव स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, रेशम, आदिवासी विकास, शिक्षा, वन, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं आयुष, खाद्य तथा मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

 

विशेष आकर्षण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का स्टॉल है, जहां बिहान योजना से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और स्वरोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्योत्सव का यह मंच महिला समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।

 

कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय तथा नगर पालिका सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 

शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग शुरुआत होगी। इसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और परंपराओं को प्रदर्शित करते हुए सुवा, पंथी, राउत नाचा और कर्मा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही कथक, ओडिशी और भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां भी सांस्कृतिक संध्या को विशेष बनाएंगी।

 

राज्योत्सव के माध्यम से जहां नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, वहीं बिहान समूहों के उत्पादों को बाजार और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिल रहा है। विभागीय प्रदर्शनी, महिला स्व-सहायता समूहों की आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संगम से खेलभाठा मैदान में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, कला और संस्कृति की झलक देखने

 को मिल रही है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos