Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी* 

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
28 Views 5 Min Read 0 Comments
राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी* 

*राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी* 

 

*वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*

 

*मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण*

 

बिलासपुर . 26 अगस्त 2026. राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को इन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्राॅफी के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। 👇

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण (वर्ष 2025-26) – मुख्य चयनित सूची

1. शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार (2025-26)

विकास कुमार (बालोद) – आर्चरी (ओलम्पिक)  

किरण पिस्दा (दुर्ग) – फुटबॉल (ओलम्पिक)  

दीपांशी नेताम (रायपुर) – फेंसिंग (ओलम्पिक)  

सुजेय तंबोली व आयुष माखिजा (रायपुर/बिलासपुर) – बैडमिंटन (ओलम्पिक/संयुक्त)  

संजू देवी (कोरबा) – कबड्डी  

रीमा राय (सारंगढ़-बिलाईगढ़) – सॉफ्ट टेनिस  

मिशा कुमारी (दुर्ग) – नेटबॉल  

लक्की यादव (महासमुंद) – पैरा एथलेटिक्स  

2. शहीद कौशल यादव पुरस्कार (2025-26)

दिव्यांशु देवांगन (रायगढ़) – शूटिंग  

विक्रम राज (बिलासपुर) – आर्चरी  

दिव्यांश अग्रवाल (रायपुर) – बैडमिंटन  

सोनिका राजवाड़े (सूरजपुर) – एथलेटिक्स  

स्वप्निल प्रधान (रायगढ़) व भूमिका चौधरी (नारायणपुर) – वुशू  

पूजा (धमतरी) – नेटबॉल  

निखिल कुमार यादव (बलौदा बाजार) – पैरा एथलेटिक्स  

3. वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) (2025-26)

अजय दीप सारंग (रायपुर) – वेटलिफ्टिंग (प्रशिक्षक)  

4. शहीद विनोद चौबे सम्मान (2025-26)

गंगेश्वर (दुर्ग) – एथलेटिक्स  

ख्वाजा अहमद (दुर्ग) – वॉलीबॉल  

एवन कुमार जैन (रायपुर) – वेटलिफ्टिंग  

मो. अकरम खान (रायपुर) – वॉलीबॉल  

प्रदीप जोशी (रायपुर) – टेबल टेनिस  

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos